आपका स्वागत है आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए है राजस्थान की नदियों पर बने बाँध जो की राजस्थान की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक है।
राज्य के जल संसाधन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इनका निर्माण नदियों जलधाराओं के पानी को रोककर जल संरक्षण सिंचाई पेयजल जलविद्युत उत्पादन बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए किया गया है। राज्य में वर्षा की अनियमितता और जल की कमी के कारण बाँधों का निर्माण आवश्यक है। राजस्थान में कई नदियों पर बाँध बने हुए हैं।
मेजा बाँध भीलवाड़ा में स्थित है।
ईसरदा बाँध टोंक और सवाईमाधोपुर की सीमा पर स्थित है।
मातृकुण्डिया बाँध चित्तौड़गढ़ में स्थित है।
मोरेल बाँध सवाईमाधोपुर-दौसा जिले की सीमा पर स्थित है।
बीसलपुर बाँध केकड़ी में स्थित है नए जिलों के अनुसार पहले टोंक में आता था।