आप सभी का स्वागत है आज इस पोस्ट में Future Indefinite Tense
Structure Subject + shall/will + v¹st form
I और We के साथ Shall का प्रयोग किया जाता है लेकिन अधिकतर वाक्यों में आजकल Will का ही प्रयोग किया जाता है। बाकि अन्य वाक्यों के साथ Will का ही प्रयोग किया जाता है।
आसान शब्दों में जिस वाक्य में भविष्य में किसी भी प्रकार से कोई क्रिया नहीं की गई हो उसे Future Simple Tense कहते है,और जिस वाक्य में कर्ता द्वारा (भविष्य में कोई क्रिया (कार्य किया गया हो) उसे Future Indefinite Tense कहते है।
उदाहरण के लिए – She + will + play
She हमारा Subjective Pronoun है और will हमारी helping verb है play हमारी main verb है। इस वाक्य में कर्ता द्वारा कोई कार्य करता दिखाया गया हैं। इसमें Play (खेलना) एक कार्य है जो करता के द्वारा किया जा रहा है। यह एक प्रकार से Future Indefinite Tense है।
Future Simple Sentence इस तरह के वाक्यों में कर्ता के द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता सिर्फ भविष्य कि स्थिति दर्शायी जाती है।
उदाहरण के लिए –
Ram will be there.
राम वहां होगा।
इस वाक्य में सिर्फ कर्ता की स्थिति के बारे में बताया गया है इस वाक्य में कर्ता के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है। इस तरह के वाक्यों को Future Simple Sentence कहते है।
Future Indefinite Tense के वाक्यों के अंत में गा, गे, गी, का प्रयोग किया जाता है।